{"_id":"659da8798e34ab1cbc0e7b53","slug":"government-college-building-ready-since-last-six-months-waiting-for-handover-since-last-three-months-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-9056-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: छह माह से राजकीय महाविद्यालय का भवन तैयार, तीन महीने से हैंडओवर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: छह माह से राजकीय महाविद्यालय का भवन तैयार, तीन महीने से हैंडओवर का इंतजार
विज्ञापन
गहमर। राजकीय राम रहीम महाविद्यालय गहमर कॉलेज का काम पूरा हुए छह माह बीत चुके हैं, लेकिन 9.44 करोड़ रुपये से 1.106 हेक्टेयर भूमि पर चार मंजिला भवन बने इस महाविद्यालय को अभी तक पूर्वांचल विश्वविद्यालय को हैंडओवर नहीं किया जा सका है।
15 जुलाई 2020 को राजकीय राम रहीम महाविद्यालय का भवन चार मंजिला का निर्माण शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस यूनिट-37 जौनपुर ने काम पूरा किया। 10 जुलाई 2023 को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मंडल वाराणसी को हैंडओवर के लिए पत्र भेजा गया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव को 11 सितंबर 2023 को हैंडओवर लेने के लिए अनुरोध कर दिया गया है। जबकि निर्माण कार्य दिसंबर 2022 में ही पूर्ण करना था। ऐसे में शिक्षण सत्र की शुरुआत अभी तक नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि यदि जल्द ही महाविद्यालय को हैंडओवर कर लिया गया तो शिक्षण सत्र शुरू हो सकता है।
चार प्रोफेसर अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है, इसमें शासन से अनुमति मिलने के बाद राजकीय महाविद्यालय अभी बहुत कुछ कमी मिली है, काम पूरा होने के बाद राजकीय महाविद्यालय चालू किया जाएगा।- योगेश कुमार गुप्ता, परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस, जौनपुर