{"_id":"fca5a1b37cb7a10aa056ef9978d32787","slug":"glory-munindra-on-all-lips-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हर जुबां पर मुनींद्र की शौर्य गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जुबां पर मुनींद्र की शौर्य गाथा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद कर्नल मुनींद्र नाथ राय को जनपदवासियों ने गुरुवार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
नई दिल्ली में हुए अंतिम संस्कार का प्रसारण देखने के लिए कर्नल के पैतृक गांव डेढ़गांवा, चंदन नगर कालोनी, ताजपुर गांव ही नहीं जिले के कई स्थानों पर लोग टीवी से चिपके रहे।
यहां हुई श्रद्धांजलि सभा में जहां लोग उनकी शौर्य गाथा की चर्चा करते रहे वहीं भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन के कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा में शहीद कर्नल को अशोक चक्र देने की मांग की गई।
उधर, पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द ही डेढ़गांवा पहुंचकर शहीद के परिवार को 30 लाख रुपये का चेक देंगे।
विज्ञापन
नई दिल्ली में गुरुवार को कर्नल मुनींद्र नाथ राय का अंतिम संस्कार हुआ। इसका प्रसारण देखने के लिए यूं तो जिले में जगह-जगह लोग टीवी के पास बैठे रहे,
लेकिन खास तौर पर शहीद के पैतृक गांव डेढ़गांवा, चंदननगर (जहां माता-पिता रहते हैं) और ताजपुर गांव (ससुराल) में तो सभी की आंखें नम दिखीं।
इसी क्रम में रेलवे स्टेशन रोड स्थित अवध पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कैंडिल जलाकर शहीद मुनींद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य किरन सिंह ने कहा कि देश की रक्षा में अपने जीवन का बलिदान देने वालों में जिले के एक और लाल का नाम शामिल हो गया।
यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में गिरिश पांडेय, संजय तिवारी, राजेंद्र सिंह, मीनू, शालिनी, पुष्पा, दीपा आदि शामिल थीं। भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन के कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा में सरकार से शहीद कर्नल को अशोक चक्र देने की मांग की गई।
सभा में सेवानिवृत्त कैप्टन सुरेंद्र बहादुर राय, कैप्टन हीरा सिंह, मोतीचंद सिंह, सोवरन राम, हवलदार राम आदि मौजूद थे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, दिलदारनगर बाजार में मकबूल खां के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने शहीद कर्नल को श्रद्धांजलि दी।