फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   girl student missing after woman filed case against SP MLA Irfan Solanki

UP: सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला की नातिन लापता, स्कूल के लिए निकली थी छात्रा

Sat, 06 Apr 2024 02:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Apr 2024 02:04 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ केस दर्ज कराने वाली महिला की नातिन लापता है। घरवालों ने काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
girl student missing after woman filed case against SP MLA Irfan Solanki
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला की नाबालिग नातिन गुरुवार से लापता है।

विज्ञापन


खोजबीन करके थक चुके नाबालिग के पिता ने शुक्रवार की देर रात शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सपा विधायक के खिलाफ नाजिर फातिमा ने आगजनी का मुकदमा कराया था। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार करके विधायक व उसके भाई को जेल भेजा था। सपा विधायक करीब डेढ़ साल से महराजगंज की जेल में बंद है। उसका भाई रिजवान कानपुर नगर की जेल में है। जानकारी के मुताबिक नाजिर की बेटी उसके साथ डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ कानपुर नगर में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नाबालिग अपने भाई और पिता के साथ गाजीपुर की शास्त्री नगर कॉलोनी में रहती थी। नाबालिग और उसका भाई शहर के सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं।

परिजनों के मुताबिक, दोनों गुरुवार को साइकिल से स्कूल के लिए निकले थे। स्कूल की छुट्टी दोपहर एक बजे हुई तो भाई घर जाने के लिए बहन को खोजने लगा। लेकिन, वह नहीं मिल सकी।

इससे परेशान भाई घर आया और पूरे मामले की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद पिता भी स्कूल गए। तब पता चला कि नाबालिग स्कूल पहुंची ही नहीं है। इसके बाद परिवार के लोग खोजबीन में जुट गए।

दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी जानकारी नहीं मिल सकी। थक हार करके रात करीब आठ बजे नाबालिग के पिता ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस अब सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसी कैमरों की मदद से नाबालिग की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed