फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: Tricolor paid tribute to the martyrs by taking out the tricolor yatra, flag hoisting and havan-worship at the memorial building

गाजीपुरः तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, स्मृति भवन पर हुआ ध्वजारोहण व हवन-पूजन

Wed, 18 Aug 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Tricolor paid tribute to the martyrs by taking out the tricolor yatra, flag hoisting and havan-worship at the memorial building
शेरपुर गांव के लोग तिरंगा यात्रा निकाली। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर में शहीद दिवस के अवसर पर बुधवार को शहीद पार्क मुहम्मदाबाद में 18 अगस्त 1942 को अपने प्राणों की आहुति देने वाले अष्ट शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मृति भवन पर एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान और अष्ट शहीद अमर रहे का नारा लगाया गया। शहीदों की याद में हवन-पूजन भी किया गया। इसी क्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने दीप शहीद झांकी का अनावरण किया। युवाओं ने शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शहीद झांकी का अनावरण करने के बाद कहा कि महात्मा गांधी के आह्वान पर जब पूरे देश में क्रांति का बिगुल बजा तो शेरपुर के नौजवान भी आजादी की लड़ाई में भाग लेने के लिए सिर पर कफन बांधकर निकल पड़े थे। अपने प्राणों की आहुति देकर मुहम्मदाबाद तहसील भवन पर तिरंगा फहरा दिया था। यह एक अहिंसक बेमिसाल क्रांति थी। अष्ट शहीदों ने जिस तरह के देश की कल्पना कर अपने प्राण न्यौछावर किया उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर लोगों ने अमर शहीद डा. शिवपूजन राय एवं शहीद वंशनारायण राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शहीद दिवस पर कोविड के चलते कोई बड़ा श्रद्धांजलि समारोह नहीं हुआ। लोग आते रहे और श्रद्धासुमन अर्पित करते रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में शहीद पुत्र जितेंद्रनाथ घोष, विधायक प्रतिनिधि पीयूष राय, भाजपा नेता विरेंद्र राय, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामायण सिंह यादव, डीसीएफ के चेयरमैन विजय शंकर राय, ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, देवप्रकाश सिंह, शेरपुर के पूर्व ग्राम प्रधान जयप्रकाश राय, अवधकिशोर राय, सचिदानंद राय, राजेश राय बागी, शहीद डा. शिवपूजन राय के पौत्र अजय राय, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जयप्रकाश यादव, संदीप कुमार उर्फ दीपू गुप्ता, राजेश राय पिंटू आदि थे। सभा में अमर शहीद डा. शिवपूजन राय के इकलौते पुत्र दीनानाथ शास्त्री के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजनाथ राय एवं संचालन चौधरी दिनेशचंद्र राय ने किया। समापन से पूर्व आयोजन समिति के संयोजक आनंद राय सांकृत ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला प्रदर्शनी लगाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
मुहम्मदाबाद। डा. एमए अंसारी इंटर कॉलेज के कला शिक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में संभावना कला मंच से जुड़ी छात्राओं ने शहीद स्मृति भवन और शहीद पार्क की दीवारों पर पेंटिंग प्रदर्शनी लगाकर शहीदों को श्रद्धांजली दी। अपनी पेंटिंग के माध्यम से छात्राओं ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचार, अंग्रेजों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों पर किए गए जुल्म, आजादी की लड़ाई और समाज की विकृतियों का सुंदर चित्रण किया था जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की।
मुहम्मदाबाद तहसील भवन पर तिरंगा फहराते हुए 18 अगस्त 1942 को शहीद वीर सपूतों के शहादत दिवस पर यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के मेंटर संजय राय शेरपुरिया ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर फाउंडेशन की टीम ने तिरंगा यात्रा निकाली।

फाउंडेशन के चीफ मेंटर संजय राय शेरपुरिया ने देश को आजाद कराने में गांधी जी के आह्वान पर शेरपुर के आठ नवयुवकों के शहादत के बारे में चर्चा की। वहीं तिरंगा यात्रा में स्थानीय लोगों के साथ आस-पास के क्षेत्रों से आये हुए युवा और बुजुर्गों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed