Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur son dies road accident returning dropping friend station completed MBBS in Russia driver fled

गाजीपुर: दोस्त को स्टेशन छोड़कर लौट रहे इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत, रूस से की थी एमबीबीएस; चालक भागा

Sat, 14 Nov 2026 10:10 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Nov 2026 10:10 PM IST
सार

गाजीपुर के रविंद्रपुरी कॉलोनी में पुआल लदे ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार डॉ. नवदीप सिंह कुशवाहा की मौत हो गई। वह दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रहे थे। ट्रैक्टर की एक ही लाइट जल रही थी और पुआल बाहर तक निकला था। नवदीप माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

विज्ञापन
Ghazipur son dies road accident returning dropping friend station completed MBBS in Russia driver fled
डॉ. नवदीप सिंह कुशवाहा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा और परिवार की उम्मीद बनकर मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाला इकलौता बेटा सड़क हादसे का शिकार हो गया। दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे 27 वर्षीय डॉ. नवदीप सिंह कुशवाहा की शुक्रवार रात पुआल लदे ट्रैक्टर से टकराकर मौत हो गई। ट्रैक्टर पर जरूरत से ज्यादा पुआल लदा था और उसकी एक ही लाइट जल रही थी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन




गंगा विशुनपुर, छावनी लाइन निवासी चंद्रशेखर सिंह कुशवाहा के बेटे नवदीप सिंह कुशवाहा (27) करीब एक साल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने दो साल पहले रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे वह एक दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

परिवार की उम्मीदों पर पानी

गोरा बाजार स्थित रविंद्रपुरी कॉलोनी में गिट्टी-बालू की दुकान के सामने उनकी बाइक सामने से आ रहे पुआल लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। परिजनों के अनुसार, ट्रैक्टर पर चारों तरफ पुआल लदा था। इसका काफी हिस्सा बाहर निकला हुआ था। ट्रैक्टर की केवल एक ही लाइट जल रही थी। इसी दौरान बाइक बाहर निकले पुआल से टकरा गई। टक्कर के बाद नवदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में पहुंचे परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

नवदीप अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता चंद्रशेखर सिंह कुशवाहा मेडिकल स्टोर चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सुषमा देवी और बहन बिनी कुशवाहा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की उम्मीदों पर एक झटके में पानी फिर गया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान करने के लिए पुलिस टीम जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed