फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Saidpur Block Pramukh attacked butt of gun FIR registered against eight people uproar return file

Ghazipur News: सैदपुर ब्लॉक प्रमुख पर बंदूक के बट से हमला, आठ पर FIR; फाइल वापस करने पर मचा बवाल

Mon, 15 Jun 2026 09:46 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 15 Jun 2026 09:46 PM IST
सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सैदपुर ब्लॉक प्रमुख को पीटने के मामले की सूचना पाकर माैके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित से तहरीर लेकर आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Ghazipur Saidpur Block Pramukh attacked butt of gun FIR registered against eight people uproar return file
पुलिस के साथ सैदपुर ब्लॉक प्रमुख। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: गाजीपुर के सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव के साथ सोमवार की शाम बंदूक के बट से मारने, मारपीट करने, दुर्व्यवहार और पांच लाख रुपये मांगले का मामला प्रकाश में आया है। ब्लॉक प्रमुख ने देवराज सिंह ठाकुर सहित आठ और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ब्लॉक प्रमुख का सीएचसी पर उपचार कराया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन


कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव ने तहरीर देकर जानकारी दी कि वह शाम चार बजे सैदपुर क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थित अपने कक्ष में बैठे थे। इस दौरान औड़िहार निवासी देवराज सिंह ठाकुर का सहयोगी सैदपुर क्षेत्र में निर्माण संबंधी कार्य के लिए एक फाइल लाकर दिया, जिसे ब्लॉक प्रमुख ने वापस कर दिया। 

विज्ञापन

आरोप लगाया कि जैसे यह जानकारी देवराज सिंह ठाकुर को हुई, वह नाराज होकर अपने पुत्र नितेश सिंह भोनू, भतीजे राजन सिंह, समर्थक सोनू सिंह सहित 10 लोगों के साथ कक्ष में पहुंचे। साथ ही पांच लाख की मांग की करने लगे। जब पीड़ित ब्लॉक प्रमुख ने देने से इंकार किया तो मारने-पीटने लगे। आरोपियों ने बंदूक के कुंदों से भी मारपीट की है। 

कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि सैदपुर के ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव का पुलिस सुरक्षा में उपचार कराया गया है। घायल ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर देवराज सिंह ठाकुर, नितेश सिंह भोनू, राजन सिंह, सोनू सिंह, सर्वेश यादव सहित आठ और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव के साथ हुई मारपीट के मामले में आठ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। - डॉ. राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी


एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव के यहां सर्वेश यादव रहता था। गलत काम को लेकर ब्लॉक प्रमुख उससे नाराज थे। सर्वेश यादव देवराज सिंह ठाकुर का भी सहयोगी है। एएसपी सिटी ने बताया कि सर्वेश यादव ने फोन करके बुलाया और आरोपियों ने ब्लॉक प्रमुख के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed