{"_id":"63879e597fb4071b1833afa1","slug":"ghazipur-s-agnivesh-is-fastest-in-senior-boys-race-ghazipur-news-vns6862912134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सीनियर बालकों की दौड़ में गाजीपुर के अग्निवेश सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सीनियर बालकों की दौड़ में गाजीपुर के अग्निवेश सबसे तेज
विज्ञापन
सुहवल। दो दिवसीय 66वीं मंडलीय माध्यमिक शिक्षा युवक समारोह एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को मुख्य अतिथि प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य डा. हरेंद्र कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही मार्चपास्ट की सलामी लेकर किया। सीनियर बालकों की सौ मीटर दौड़ में गाजीपुर के अग्निवेश प्रताप सिंह सबसे आगे रहे। वाराणसी के नितिन चौधरी दूसरे एवं जौनपुर के सचिन पाल तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर बालकों की 800 मीटर दौड़ में चंदौली के अंकित प्रथम, जौनपुर के शिवकुमार द्वितीय, वाराणसी के अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में जौनपुर के सतीश कुमार पहले, चंदौली के मैनुद्दीन दूसरे एवं चंदौली के दीपक तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में वाराणसी की सोनम पाल प्रथम, गाजीपुर की सरिता राजभर द्वितीय एवं वाराणसी की आरती मौर्या तृतीय तथा जूनियर बालिका वर्ग में वाराणसी की गुडिया पहले, जौनपुर की संध्या दूसरे एवं चंदौली की सुष्मिता को तीसरा स्थान मिला। इस समारोह में वाराणसी मंडल के चार जिलों वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर एवं चंदौली के विभिन्न स्कूलों के करीब चार दर्जन से अधिक खिलाड़ी सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी, अवधेश राय, साधु राय, प्रधानाचार्य डा. अरविंद, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार सदर अभिषेक कुमार, प्रबंधक शैलेंद्र कुमार राय, प्रवक्ता विजय शंकर राय, बृजेश सिंह, चारुचंद्र त्रिपाठी, डा. उमेश सिंह आदि मौजूद थे। संचालन रत्नेश कुमार राय एवं सचिदानंद दूबे ने संयुक्त रूप से किया।