फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur police tops the state in hearing on IGRS

Ghazipur News: आईजीआरएस पर सुनवाई में प्रदेश में गाजीपुर पुलिस अव्वल

Thu, 09 Oct 2025 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur police tops the state in hearing on IGRS
गाजीपुर। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पुलिस ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का लोहा मनवाया है। प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपदीय पुलिस ने सितंबर में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कराए गए मूल्यांकन में पाया गया कि गाजीपुर पुलिस का शिकायत निस्तारण प्रतिशत 100% रहा। यानी सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया गया और आवेदकों ने पुलिस की कार्यवाही से संतुष्टि भी जताई। यही नहीं, जिले के 27 थानों में से 20 थाने प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे, जो अपने आप में उल्लेखनीय उपलब्धि है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल के माध्यम से प्रत्येक शिकायत को संबंधित थाने पर ऑनलाइन भेजा जाता है और तय समय सीमा के भीतर उसका जवाब दर्ज कराया जाता है। आईजीआरएस सेल के कर्मचारी प्रत्येक शिकायतकर्ता से यह फीडबैक भी लेते हैं कि वह पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट है या नहीं। इसी पारदर्शी व्यवस्था के चलते पुलिस ने शिकायत निस्तारण में प्रदेश के अन्य 74 जिलों को पछाड़ दिया।इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस का असली दायित्व जनता की शिकायतों को संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ हल करना है। गाजीपुर पुलिस की यह उपलब्धि जनता के विश्वास का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed