फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Establishments decorated, tableau taken out, worship of Dev Shilpi by performing havan

Ghazipur News: सजे प्रतिष्ठान, निकाली झांकी हवन करके देवशिल्पी को पूजा

Fri, 18 Sep 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Establishments decorated, tableau taken out, worship of Dev Shilpi by performing havan
शहर के रूईमंडी गंगाघाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हवन पूजन करते विश्वकर्मा समाज के लोग। स्रोत-
गाजीपुर। शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वकर्मा जयंती बृहस्पतिवार को परंपरागत ढंग से मनाई गई। कई सरकारी तथा निजी यांत्रिक शालाओं में जहां देव शिल्पी की तस्वीर लगाकर उन्हें पूजा गया, वहीं कई स्थानों पर मूर्ति की स्थापना कर विधिवत हवन-पूजन का कार्य किया गया।
विज्ञापन

नगर के नलकूप खंड, रोडवेज, सिंचाई विभाग वर्कशॉप, पीडब्लूडी, प्रकाशनगर, पीरनगर, रौजा विद्युत उपकेंद्र सहित कई अन्य यांत्रिक शालाओं तथा निजी प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति-चित्र की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन

रूई मंडी स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में समाज के अध्यक्ष जनार्दन शर्मा की अध्यक्षता में भगवान विश्वकर्मा चरित्र मानस का पाठ किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, राम अवतार शर्मा, विजय विश्वकर्मा, दीनदयाल शर्मा, सतीश शर्मा, राजेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमापार बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप और कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा एवं चित्र स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया।
सिधागरघाट क्षेत्र के पाली, सुरवत, अवराकोल, मुहम्मदपुर कुसुम में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई।
गंगौली में विश्वकर्मा पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद के परिसर में रामायण पाठ के समापन के बाद विधिवत हवन-पूजन किया गया। नंदगंज क्षेत्र में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव पर हवन-पूजन के बाद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

बहादुरगंज के मां चंडी धाम परिसर के भगवान विश्वकर्मा मंदिर में पूजनोत्सव मनाया गया। वार्ड नंबर एक स्थित कुटी से विश्वकर्माजी की झांकी निकाली गई जो मां चंडी धाम स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर समाप्त हुई। इस अवसर पर निरंजन शर्मा, सतीश शर्मा, भीष्म शर्मा आदि मौजूद रहे।

शहर के रूईमंडी गंगाघाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हवन पूजन करते विश्वकर्मा समाज के लोग। स्रोत-

शहर के रूईमंडी गंगाघाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हवन पूजन करते विश्वकर्मा समाज के लोग। स्रोत-

शहर के रूईमंडी गंगाघाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हवन पूजन करते विश्वकर्मा समाज के लोग। स्रोत-

शहर के रूईमंडी गंगाघाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हवन पूजन करते विश्वकर्मा समाज के लोग। स्रोत-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed