फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The District Magistrate asked applicants at the ARTO office if any extra fees were being charged; after questioning a suspicious individual, he sent the person to the police station.

Ghazipur News: डीएम ने एआरटीओ में आवेदकों से पूछा-अतिरिक्त शुल्क तो नहीं लिया जा रहा, एक संदिग्ध से पूछताछ कर भेजा थाने

Fri, 18 Sep 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate asked applicants at the ARTO office if any extra fees were being charged; after questioning a suspicious individual, he sent the person to the police station.
अतरौली स्थित एआरटीओ कार्यालय के बाहर लोगों से जानकारी लेते जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला। स्रोत- सूचन
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीयन कराने पहुंचे आवेदकों से सीधे पूछा कि निर्धारित शुल्क के अलावा कोई अतिरिक्त रकम तो नहीं ली जा रही है। आवेदकों ने अतिरिक्त शुल्क नहीं लिए जाने की बात कही। डीएम ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय गेट के बाहर संदिग्ध स्थिति में मिले रामाशीष खरवार से पूछताछ की। संदेह के आधार पर उसे थाने भेज दिया। डीएम ने अधिकारियों को शुल्क और प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी आमजन को देने तथा किसी स्तर पर अनावश्यक परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने आईजीआरएस की निस्तारित शिकायतों की भी जांच की। शिकायतकर्ता आलोक कुमार से फोन पर बात कर स्वयं निस्तारण का फीडबैक लिया। शिकायतकर्ता ने समय से संतोषजनक निस्तारण होने की जानकारी दी। डीएम ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने तथा बाद में शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने को कहा। डीएम ने लेखाकार, डीबीए, पंजीयन, सारथी बायोमेट्रिक, जनसेवा केंद्र, प्रवर्तन, हल्के मोटर वाहन और लाइसेंस अनुभाग का निरीक्षण कर फाइलों व अभिलेखों का रखरखाव देखा। साफ-सफाई और अभिलेख व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईटीआई छात्रों से पूछा- कोई परेशानी तो नहीं...
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अधिकारियों से जानकारी लेने के बजाय सीधे विद्यार्थियों से उनकी समस्याएं पूछीं। पढ़ाई, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और संस्थान तक आने-जाने में होने वाली दिक्कतों की जानकारी ली। इसी दौरान विद्यार्थियों के आने-जाने वाले रास्ते पर जलभराव और पीने के पानी का हैंडपंप खराब मिला। डीएम ने संबंधित अधिकारी को दोनों समस्याएं तत्काल ठीक कराने के लिए कहा। डीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि वे निडर होकर अपनी समस्याएं बताएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल निरीक्षण करना नहीं, बल्कि संस्थानों की व्यवस्थाओं को बेहतर और सुगम बनाना है। स्टाफ को भी विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और जरूरी व्यवस्थाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed