{"_id":"6aac4822fefc829d280c4210","slug":"aunrihar-junction-will-be-equipped-with-a-coach-guidance-system-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160368-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कोच गाइडेंस सिस्टम से लैस होगा औड़िहार जंक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कोच गाइडेंस सिस्टम से लैस होगा औड़िहार जंक्शन
विज्ञापन
औड़िहार रेलवे स्टेशन। संवाद
गाजीपुर। औड़िहार जंक्शन जल्द ही कोच गाइडेंस सिस्टम से लैस होगा। इसकी कवायद रेलवे प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है। औड़िहार जंक्शन पर कोच गाइडेंस सिस्टम से 18 हजार यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
जंक्शन पर सात प्लेटफॉर्म हैं। प्लेटफॉर्मों पर कोच गाइडेंस सिस्टम न होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्री अपने-अपने कोच को ढूंढने के लिए कभी आगे तो कभी पीछे की ओर दौड़ लगाते हैं। सबसे अधिक महिला, बुजुर्ग और उन यात्रियों को होती है, जिनके पास सामान अधिक होता है।
रेलवे प्रशासन की ओर से जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्मों पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दावा है कि मार्च 2027 तक यह काम पूरा हो जाएगा।