फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minister speaks over the phone to striking BHMS trainees; says file for stipend hike has been submitted to the CM.

Ghazipur News: हड़ताली बीएचएमएस प्रशिक्षुओं से फोन पर मंत्री बोले, स्टाइपेंड में वृद्धि की फाइल सीएम को सौंपी

Fri, 18 Sep 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Minister speaks over the phone to striking BHMS trainees; says file for stipend hike has been submitted to the CM.
राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे इंटर्नों से वार्ता कर
गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बृहस्पतिवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर छठे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बीएचएमएस इंटर्नों (प्रशिक्षुओं) से मुलाकात की। इंटर्नों ने उन्हें स्टाइपेंड में वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने फोन के माध्यम से हड़ताली इंटर्नों की बात आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु से कराई। इस पर उन्होंने भी जल्द ही इस समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के इंटर्न डॉ. ऋषभ खरे, डॉ. दीपक कुमार और डॉ. हसन रजा मलिक ने बताया कि महाविद्यालय में छठे दिन भी इंटर्नों की हड़ताल जारी रही। छठे दिन महाविद्यालय पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय इंटर्नों से मिले। इस दौरान उन्होंने भी स्टाइपेंड में वृद्धि का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने फोनकर उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र से बात कराई। इस पर आयुष राज्य मंत्री ने भी हमारी मांग का समर्थन करते हुए कहा कि स्टाइपेंड में वृद्धि को लेकर फाइल मुख्यमंत्री को सौंप दी गई है। स्टाइपेंड में वृद्धि को लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से जल्द से जल्द कोई ना कोई निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि इंटर्नों की मांग पूरी तरह से जायज है। इसके लिए मंत्री से बात कराई गई है। मंत्री ने बताया कि शासन स्तर पर कार्य किए जा रहे है। जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री ने इंटर्नों को अपनी हड़ताल खत्म करने की आग्रह किया। लेकिन इंटर्नों ने अपनी हड़ताल जारी रखी। प्रशिक्षुओं का कहना है कि जब तक स्टाइपेंड में वृद्धि नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर डॉ. दिवाकर रावत, डॉ. सुधीर, डॉ. आमीन, परिक्रमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed