फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

जनहित के मुद्दों को दबा रही सरकार

Wed, 29 Jan 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को आयोजित भारत बंद का जिले में खास असर नहीं दिखाई दिया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क से जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे कि मौके पर पहुंच कर प्रशासन ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा वहीं धरने पर बैठ गए। धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनता की आवाज को प्रशासन के बल पर दबा देना चाहती है। जनहित के मुद्दों से उसको कोई सरोकार नहीं रह गया है।
विज्ञापन

धरना सभा में जिला संयोजक चंद्रलाल मौर्या ने कहा कि एनसीआर, सीएए, एनपीआर तथा ईवीएम आदि गंभीर मुद्दों को लेकर भारत बंद का आयोजन किया गया था लेकिन प्रशासन के बल पर सरकार इस आंदोलन को दबाना चाहती है। एनसीआर को डीएनए के आधार पर लागू किया जाए। जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन ने आंदोलन को दबाने के लिए शहर के अंबेडकर पार्क को पुलिस छावनी के रुप में तब्दील कर दिया। इससे सरकार की मंशा साफ जाहिर हो रही है। इस मौके पर राजनारायण मौर्या, जावेद अहमद, चंद्रिका प्रसाद, विनोेद कुमार बागी, रमाशंकर राम, रामनिवास यादव, दुनिया राम, रमेश कुशवाहा, विजय राम, गजराज राम शक्त, चंदन विश्वकर्मा, आनंद मौर्या, आधार यादव, रामप्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा, आधार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed