फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या.

Thu, 09 Jan 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी एक युवक ने बुधवार को तमंचा से खुद को गोली मार ली। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर आनन-फानन में ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया गया कि रायपुर गांव निवासी नवीन उर्फ नीतू दुबे (32) सूद के धंधा के साथ अपनी पिकपअ वाहन चलाने का काम करता था। बाद में पिकअप को बेच दिया। बुधवार की दोपहर नीतू ने तमंचा से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वाराणसी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के पिता राजेंद्र दुबे सेवानिवृत्त अध्यापक हैं, जो इस समय बहन के दामाद का निधन होने पर कोलकाता गए हुए हैं। मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पत्नी रीना अपने बच्चों नयन एवं छोटू से लिपटकर रो-रोकर बेहाल थी। लोगों में चर्चा थी कि घरेलू जमीन संबंधित विवाद को लेकर यह घटना हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने बताया कि ऐसी किसी घटना की न तो किसी ने सूचना दी और न ही तहरीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed