{"_id":"5e0251738ebc3e87ff46cca6","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns50141882","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की आगोश में रहा शहर, गलन बढ़ने से घरों में कैद रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की आगोश में रहा शहर, गलन बढ़ने से घरों में कैद रहे लोग
विज्ञापन
गाजीपुर। पिछले कई दिनों से बर्फीली हवा चलने से मंगलवार को हाड़कंपाऊ ठंड के साथ गलन तेज हो गई। बर्फीली हवा से आम जनजीवन ही नहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। गलन के साथ सुबह और शाम कोहरे की चादर तन जाने से सड़क और रेल मार्ग भी घंटों प्रभावित हो रहा है। ठंड से कंपकंपी बढ़ने की वजह से पूरे दिन लोग घरों में दुबके रह रहे हैं। शहर समेत ग्रामीण इलाकों का बाजार भी सुना रहा।
मंगलवार की सुबह 10 बजे के बाद धूप खिली और कुछ समय के लिए बाजार भी गुलजार हुआ लेकिन शाम होते ही कोहरे ने फिर से शहर और ग्रामीण इलाके को अपने आगोश में ले लिया। ऐसे में ग्रामीण इलाके से शहर आए लोग अपने-अपने घरों को लौटने लगे और शाम सात बजे तक बाजार में इक्का-दुक्का ग्राहक ही दिखाई दे रहे थे। नगर में अधिकांश सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नगर पालिका परिषद द्वारा कराई गई है, लेकिन अब भी कई स्थानों पर अलाव का नामोनिशान नहीं था। उधर, कोहरे और ठंड के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वर्तमान समय में ट्रेन और रोडवेज बसें घंटों विलंब से चल रही हैं। मंगलवार की शाम ठंड के साथ गलन में भी काफी इजाफा हुआ है। इससे बचने के लिए लोग घरों में कैद हैं। कुछ अलाव की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। गांव में कुछ लोग कचरा बटोर कर अथवा टायर आदि जलाकर ठंड से निजात पाने का प्रयास कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आग की गर्मी लेने के लिए चाय की दुकानों पर भी भीड़ लग रही है।
जमानिया संवाददाता के मुताबिक, मंगलवार को पूरा जनपद कोहरे की आगोश में रहा। गलन और कोहरे के कारण तापमान दिनों-दिन लुढ़कता जा रहा है। कोहरे ने दो पहिया, चार पहिया के साथ ट्रेनों के संचालन को प्रभावित किया है। सबह पांच बजे से वाहन रेंगते रहे। इलाके में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। उधर, नंदगंज बाजार में ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। इससे आम आदमी के साथ ही गुरबत में जीने वालों को काफी राहत मिली है। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर कोहरे की चादर तन जाने के बाद यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें अपने समय से काफी विलंब से गुजरीं।