फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 24 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के रेवरिया गांव में बीते नवंबर माह में एक विवाहिता ने पति से विवाद के बाद अपने दो मासूम बच्चों के साथ फंदे पर झूलने की घटना हुई थी। बच्चे की घटना के दिन ही मौत हो गई थी। जबकि वाराणसी में उपचार के बीच चौथे दिन मां ने भी दम तोड़ दिया था। मृतका के पिता ने पति के खिलाफ तहरीर दिया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रेवरिया गांव निवासी मेवालाल सोनकर की पत्नी सीमा सोनकर (28) से बीते 25 नवंबर की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पति चट्टी पर चला गया था। इससे नाराज होकर उसने अपने बच्चों रविंद्र (4) और बेटी लक्ष्मी के साथ बिना छत के कमरा में दीवार के छेद में बांस डाल कर दोनों को रस्सी के फंदा पर लटका दिया था और खुद बगल के कमरा में छत की कुंडी से फांसी पर झूल गई थी। इसकी जानकारी होते ही परिवार के लोग आनन-फानन में मां के साथ ही बच्चों को फंदे से नीचे उतार कर प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। आते समय रास्ते में रविंद्र उर्फ करिया (4) की मौत हो गई थी। जिला अस्पताल आने पर नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों मां-बेटी को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। वाराणसी में उपचार के बीच चौथे दिन मां सीमा की भी मौत हो गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता ने मृतका के पति मेवालाल सोनकर के खिलाफ तहरीर दिया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार की सुबह उसके घर के बाहर से उसे गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में चालान कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed