फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 24 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के फौलादपुर गांव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के पास सोमवार की रात अज्ञात बोलेरो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिला के मेहनाजपुर गांव निवासी थाना के उमरी गनेशपुर गांव निवासी संजय कुमार (30) बलिया जनपद गांसगांव निवासी गोविंद कुमार (31) के साथ बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बघाई निवासी सीताराम के यहां रह कर पीओपी का काम करते थे। सोमवार को दोनों सादात थाना क्षेत्र के डढ़वल गांव में रिश्तेदारी में तेरही का निमंत्रण करने बाइक से गए थे। रात में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करीब नौ बजे जैसे ही वह निरंकारी सत्संग भवन के पास पहुंचे थे कि बहरियाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो बाइक में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे संजय कुमार की मौत हो गई, जबकि गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल को जिला अस्पताल भेजवाते हुए दुर्घटना की सूचना मृतक और घायल को परिजनों को दी। जानकारी होने पर परिवार के लोग थाना पहुंचे। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने लिखापढ़ी के बाद मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed