फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

डीएम ने लिया पुल मरम्मत कार्य का जायजा

Mon, 18 Nov 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
सुहवल। हमीद सेतु की मरम्मत का काम रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान आम हो या खास सभी लोगों को पैदल पुल पार करना पड़ रहा है। पाबंदी के चलते राहगीरों को तमाम तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन के द्वारा अभी तक नाव की व्यवस्था न होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पुल के पूर्वी तरफ के स्पैन के ज्वाइंटर में पड़ी दरार एवं रोलर बेयरिंग को सफलतापूर्वक शिफ्ट कर दिया गया। मरम्मत में लगे इंजीनियरों की टीम ने सेतु के पश्चिमी तरफ स्पैन के लिफ्टिंग का काम शुरु कर बेयरिंग को निकालना शुरू कर दिया है। फिलहाल अभी बाइकों, साइकिल एवं पैदल राहगीरों के ऊपर प्रतिबंध न लगाने से लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य एवं सीडीओ हरिकेश चौरसिया ने भी पुल के मरम्मत कार्य का जायजा लिया। इस दौरान इन अधिकारियों ने भी पुल के दोनों छोर पर पैदल ही भ्रमण किया। इधर काम में लगे इंजीनियरों के मुताबिक मंगलवार तक मरम्मत का काम पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed