फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

ट्रेन की टक्कर से वृद्ध की मौत

Tue, 12 Nov 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
जमानिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह डीएमयू ट्रेन की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। वाराणसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बघरी गांव निवासी गुलाबचंद शर्मा (65) सोमवार की सुबह करीब सात बजे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक आई डीएमयू गाड़ी से उसे टक्कर लग गया, जिससे वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने स्टेशन प्रबंधक और आरपीएफ को घटना की सूचना देने के बाद घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवान नदीम खान ने घायल की तलाशी ली तो जेब में मौजूद डायरी में लिखे गए पते से परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन वहां पहुंच गए। इसके बाद आरपीएफ का जवान घायल को परिजनों के हवाले कर लौट गया। बाद में क्षेत्र के अंबरीष यादव के सहयोग से परिजन घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। गंभीर हालत को देखते प्रभारी डा. रूद्रकांत सिंह ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान दिन में करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed