फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, चार फरार

Sun, 29 Sep 2019 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। नंदगंज थाना पुलिस को रविवार की भोर में बड़ी सफलता मिली। उसने क्षेत्र के सोहिरी ताल पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक चोर को गिरफ्तार किया। जबकि चार भागने में सफल रहे। पुलिस आफिस में प्रेसवार्ता में अभियुक्त को पेश करते हुए एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्त में आया अभियुक्त शातिर बाइक चोर है। उसके पास से चोरी की तीन बाइकों के साथ ही तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नंदगंज थानाध्यक्ष विनीत राय शांति व्यवस्था के मद्देनजर रविवार की सुबह करीब चार बजे सिहोरी ताल पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्वाट टीम प्रभारी धर्मवीर सिंह वहां टीम के साथ पहुंच गए। इसी दौरान शादियाबाद की तरफ से तीन बाइक पर सवार पांच व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही उनकी नजर पुलिस पर पड़ी, भागने के लिए बाइक घुमाने लगे। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर एक बाइक सवार को पकड़ लिया, जबकि दो बाइकों पर सवार चार भागने में घबराकर गिर गए। इसके बाद बाइक छोड़कर फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त के पास पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ में अपना नाम सैदपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर कोलवर गांव निवासी रविंद्र मौर्य बताया। बताया कि उसके पास और उसके साथी जो बाइक छोड़कर भागे हैं, वह चोरी की है। फरार चारों लोग हमारे गैंग में शामिल हैं। बताया कि हम लोग बाइकों की चोरी करने के बाद उसका फर्जी कागजात बनवाकर बेच देते थे। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया, जबकि फरार वीरू यादव, पीयूष कनौजिया, धर्मेंद्र राजभर और सुग्गन उर्फ अरुण राजभर की तलाश की जा रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई संजय कुमार मिश्र, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक विजय यादव, कांस्टेबल राणाप्रताप सिंह, आशुतोष सिंह, सलीमुद्दीन, विनय यादव, ओमप्रकाश, मो. कासिम सिद्दीकी, रोहित कुमार, कुलदीप कुमार, सुबरन यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed