फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

शिक्षकों को अपमानित करना चाहती है सरकार

Fri, 20 Sep 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की ओर से छावनी लाईन स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्रेरणा एप के विरोध में धरना दिया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि यह एप शिक्षक समाज का अपमान है। धरना सभा के बाद खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

सदर अध्यक्ष रामअशीष यादव ने कहा कि इस एप के माध्यम से सरकार शिक्षकों की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस अपमान को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महामंत्री अजय कुमार राय ने कहा कि सरकार अध्यापक समाज को प्रेरणा एप के नागफाश में बांध रही है। प्राचीन काल से ही गुरु के अपमान पर समाज चिंता करता था तथा विरोध में आवाज बुलंद करता था। अगर गुरु अपमानित हुआ तो समाज अपना अस्तित्व खो देगा। मंत्री ज्ञानंद्र कुमार ने कहा कि अभी हम इस एप का खुल कर विरोध कर रहे है। इसे किसी भी हाल में अपनाया नहीं जाएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार दबाव बनाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विपिन सिंह, मु. तारिक, रामअवध कुशवाहा, राम प्रवेश यादव, अशोक वर्मा, राजीव कश्यप, सुंदर राम, संतोष कुमार यादव, सुंदर राम, प्रीति यादव, मधूबाला द्विवेदी, वशिष्ठ जायसवाल, प्रभा यादव, मेंहदी अब्बास, गोविंद राम समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed