फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

बाढ़ पीड़ितों के घर एक सप्ताह से नहीं जले चूल्हे

Fri, 20 Sep 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
औड़िहार। गंगा और गोमती से घिरे गांव खरौना की हालत सबसे दयनीय बनी हुई है। करीब पांच हजार की आबादी वाले इस गांव के लोग शासन -प्रशासन से सहायता पाने का इंतजार कर रहे हैं। घर बार छोड़ कर अधिकतर लोग सड़कों पर आ गए हैं। सबसे बदहाल स्थिति मलहिया बस्ती की है। यहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। कहीं पशुओं के बह जाने का डर तो कहीं घर के लोगों के साथ अनहोनी की आशंका। ऊपर से विषैले सांप, बिच्छू आदि जीव जंतु इधर उधर निकल रहे हैं, जिसका खतरा बना हुआ है। बाढ़ से रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखा सामान बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ राहत केंद्र बनाया है, लेकिन बस्ती सें दूर होने के नाते पशु आदि लेकर वहां कैसे जाएं, यह परेशानी सामने आ रही है। बाढ़ से फसलें तो पहले ही बर्बाद हो गई है, अब घर में रखा अनाज भी नही बचा है। कई घरों में चूल्हे जलने के लाले पड़े हैं। मिट्टी का तेल तक नसीब नहीं है। पानी गांव की बस्ती को चपेट में ले लिया है। बस्ती में रखे गये गोबर और उपले सड़ कर सड़ांध पैदा कर रहे हैं। बस्ती में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। पीने के स्वच्छ जल का पूर्णतया अभाव है। शासन ने अभी तक इस बस्ती के लोगों की सुधि नहीं ली है। गांव की धर्मा देवी, बगेसरा देवी, रेशमा, गंगा यादव, धनंजय, सुभाष, रमापति, उर्मिला, चंद्रा, ज्योति, चंपा प्रशासन को कोस रही है। इन लोगों का कहना है कि सरकार कुछ राहत सामग्री नहीं दे रही है। मलहिया बस्ती की उषा निषाद व उनके पति सुभाष निषाद, इमरती देवी बताती है कि दो दिन से उनके घर चूल्हे नहीं जले हैं। छोटे बच्चों को लाई खिला कर रखा जा रहा है। निशा और मनोज कुमार कहते हैं कि पूरा गांव तीन ओर से पानी से घिर चुका है। गांव के वीरेंद्र सिंह और लाल बहादुर यादव अधिकारियों के आश्वासन को छलावा बताते हुए कहते हैं कि बाढ़ जैसी आपदा के वक्त गरीबों व पीड़ितों को नजर अंदाज करना ना इंसाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed