Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur man heading sleep attacked bull animal slammed onto ground resulting death widespread stray cattle

गाजीपुर: झोपड़ी में सोने जा रहे वृद्ध पर सांड का हमला, दो बार जमीन पर पटका, मौत; छुट्टा पशुओं को लेकर आक्रोश

Sat, 14 Nov 2026 10:02 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Nov 2026 10:02 PM IST
सार

जिले के सबुनिया गांव में झोपड़ी में सोने जा रहे 90 वर्षीय शिवशंकर पर सांड ने हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने की मांग की है।

विज्ञापन
Ghazipur man heading sleep attacked bull animal slammed onto ground resulting death widespread stray cattle
शिवशंकर चौहान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

गांवों और सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु अब लोगों की जान के लिए खतरा बनने लगे हैं। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सबुनिया गांव में शुक्रवार की रात झोपड़ी में सोने जा रहे 90 वर्षीय वृद्ध पर सांड ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा पशुओं के हमले का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


सबुनिया गांव निवासी शिवशंकर चौहान (90) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपनी झोपड़ी में सोने जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे अचानक एक सांड झोपड़ी में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शनिवार की सुबह कासिमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र बेचू चौहान ने पुलिस को तहरीर दी है।

परिजनों के अनुसार, शिवशंकर के दो पुत्र हैं। इनमें एक पुत्र बाहर रहकर निजी नौकरी करता है, जबकि बेचू गांव में ही रहता है। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। वृद्ध की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

इस घटना ने एक बार फिर छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि गांवों में सांड और अन्य छुट्टा पशु खुलेआम घूमते रहते हैं। खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही राहगीरों और बुजुर्गों पर हमले का खतरा भी बना रहता है। कई बार लोग इन पशुओं के हमले में घायल हो चुके हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने और गांवों को इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सांड के हमले से वृद्ध की मौत हुई है। पुत्र की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed