जमानिया। गंगा का जलस्तर धीमी गति से लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर के निचले इलाकों में खतरा बढ़ता जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोग दर्द से सुबक रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन उनकी सुधि तक नहीं ले रहा है।
इन गांवों में खासकर कालनपुर ताजपुर मांझा मंझरियां चित्तावन पट्टी देवरियां पाह सैय्यदराजा चक मेदनी नं-1 राघोपुर सब्बलपुर कला करैला कला रामपुर पट्टी सरनाम खां बड़ेसर आदि गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ चुके है। विकास खंड के अब तक दस परिषदीय विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, देवरिया, गुरूदयाल राय गंगबरार करैला कला रामपुर पट्टी बांड मलसा- दो कालनपुर बांड देवा, बैरनपुर सहित उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरियां बाढ़ के पानी से प्रभावित हो चुके है। पानी कमरों तक में घुस चुका है। तटवर्ती इलाके के दर्जनोंगावों की हजारों एकड़ फसल पानी से लबालब है। हेतिमपुर के बबनपुरा मौजा में पानी घुस चुका है और एक नीजि विद्यालय की दिवार तक पहुंच गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर विद्यालयों की छुट्टी कर दी गयी है। गंगा में अभी दो दिनों तक पानी बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर है। प्रशासन दिशा निर्देश पर अधिकारी चक्रमण कर पल पल की जानकारी ले रहे है तथा प्रभावितों को सहायता मुहैया कराने में जुटे हुए हैं।