फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Eight players secure jobs in UP Police three as Sub-Inspectors and five as Constables

गाजीपुर: आठ खिलाड़ियों को यूपी पुलिस में मिली नौकरी, तीन उपनिरीक्षक और पांच आरक्षी बने; खेल नर्सरी की सराहना

Thu, 08 Oct 2026 10:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 08 Oct 2026 10:16 PM IST
सार

गाजीपुर के आठ खिलाड़ियों को यूपी पुलिस में नौकरी मिली है। इनमें तीन उपनिरीक्षक और पांच आरक्षी शामिल हैं। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान करमपुर की खेल प्रतिभाओं और खेल नर्सरी की सराहना की गई। नियुक्ति मिलने से खिलाड़ियों और उनके परिवारों में खुशी है।

विज्ञापन
Ghazipur Eight players secure jobs in UP Police three as Sub-Inspectors and five as Constables
मेडल पाकर खिल उठे चेहरे। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर जिले के करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम और मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज की खेल नर्सरी के आठ खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। बृहस्पतिवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। करमपुर के तीन खिलाड़ियों को उपनिरीक्षक और पांच को आरक्षी पद पर नियुक्ति मिली है।

विज्ञापन




समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर की करमपुर स्थित ग्रामीण खेल नर्सरी का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक पदक विजेता ललित कुमार उपाध्याय तथा ओलंपियन व अर्जुन अवॉर्डी राजकुमार पाल का नाम लेते हुए कहा कि करमपुर की खेल अकादमी ने अभावग्रस्त ग्रामीण परिवेश से आने वाली खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। करमपुर के आठ खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद गांव और जिले में खेल प्रेमियों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।
विज्ञापन


तीन खिलाड़ी बने उपनिरीक्षक, पांच आरक्षी
कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत करमपुर के उत्तम सिंह, शारदानंद तिवारी और आमिर अली का चयन उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर हुआ है। वहीं चंदन राजभर, मोईन अली, अजय यादव, धर्मेंद्र यादव और राहुल यादव को आरक्षी (कांस्टेबल) के पद पर नियुक्ति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

खेल से नौकरी तक पहुंची करमपुर की प्रतिभाएं
मेघबरन सिंह स्टेडियम के निदेशक एवं पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री की ओर से स्टेडियम की सराहना किए जाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल नीतियों से खेल युवाओं के लिए सम्मान, नौकरी और सुरक्षित भविष्य का माध्यम बन रहा है। स्टेडियम के संचालक एवं महासचिव अनिकेत सिंह ने चयनित खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और परिजनों को बधाई दी।

1983 में शुरू हुई थी खेल नर्सरी
करमपुर की खेल नर्सरी की शुरुआत वर्ष 1983 में स्वर्गीय ठाकुर तेज बहादुर सिंह (तेजू भैया) ने बांस की डंडियों से की थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को यहां निशुल्क प्रशिक्षण, खेल किट, जूते और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है। स्टेडियम से प्रशिक्षित 500 से अधिक युवा खेल कोटे के माध्यम से भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, रेलवे, उत्तर प्रदेश पुलिस और आयकर विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed