फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur defeated Varanasi Division and Allahabad-A Division

Ghazipur News: गाजीपुर ने वाराणसी मंडल और इलाहाबाद-ए मंडल को पराजित किया

Thu, 04 Jun 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur defeated Varanasi Division and Allahabad-A Division
गाजीपुर। प्रयागराज में आयोजित अंडर-19 इंटर जोन मैच में गाजीपुर मंडल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाए रखा। टीम ने पहले मैच में वाराणसी मंडल और दूसरे में इलाहाबाद-ए मंडल को पराजित किया। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि गाजीपुर मंडल का पहला मुकाबला वाराणसी मंडल के साथ गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड में हुआ। इसमें गाजीपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस सोनी के 90 रनों की शानदार पारी की बदौलत 50 ओवर में 286 रन बनाए।
विज्ञापन

287 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी वाराणसी की टीम शिवजी के 56 रनों के बावजूद 259 रन पर सिमट गई। गाजीपुर की तरफ से अमन ने 3 और शिवांश ने 2 विकेट लिया। दूसरा मुकाबला इलाहाबाद-ए मंडल के साथ गवर्नमेंट प्रेस के ग्राउंड पर हुआ। इस मैच में प्रयागराज-ए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाकर आउट हो गई। गाजीपुर की तरफ से आदित्य और अभिषेक ने 3-3 विकेट लिया। गाजीपुर की टीम ने जवाब में 268 रन बनाए। इसमें सुंदरम दुबे ने 67 और हर्ष ने 46 रनों का योगदान दिया। जीडीसीए के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की यूपी टी-20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने गाजीपुर मंडल के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed