फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur crowd in shopping goods

गाजीपुरः शापिंग मालों में भीड़, उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Wed, 11 Nov 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur crowd in shopping goods
नगर में स्थित शापिंग माल में खुलेआम उड़ रही सामाजिक दूरी की धज्जियां। कमोवेश सभी जगह यही हाल है। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। नगर के शापिंग मालों में इन दिन सोशल डिस्टेसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। मुख्य गेट से लेकर अंदर तक लोगों की कोरोना संक्रमण से सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। शहर के कई मालों में मुख्य गेट से लेकर अंदर तक न कहीं सैनिटाइजर दिखा और न मास्क। स्टाफ से लेकर ग्राहक तक कोविड-19 से खिलवाड़ करते देखे गए। सबकुछ जानते हुए आला अफसर भी चुप्पी साधे हुए हैं। इतनी जल्दी एहतियात और सतर्कता को भूलना लोगों को महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय अंतर्गत विभिन्न बाजारों में बिना मास्क और सामाजिक दूरी के लोगों को चलते देख ऐसा लग रहा है कि उनके जेहन से दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का स्लोगन निकल चुका है। अब यह केवल दीवारों एवं कागजों तक सिमट गया। कोरोना संक्रमण काल में लोगों ने पूरी तरह एहतियात और सतर्कता दिखाया था। ठंड का मौसम शुरू होने के बाद इसके और तेजी से बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इन दिनों मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। काफी प्रयास के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग सका है। वर्तमान समय में मरीजों की बढ़ती-घटती संख्या के बीच लोगों का सतर्क होना काफी जरूरी है, लेकिन स्थिति तो यह है कि जिन शापिंग मॉल में खुलने के बाद तमाम जांच प्रक्रिया के बाद ग्राहकों को अंदर प्रवेश मिलता था।
विज्ञापन

अब लोग धड़ल्ले से बिना मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग के आ जा रहे हैं। यहीं नहीं बाजारों में तो लोगों को देखकर ऐसा लग रहा है कि कोविड के संक्रमण फैलने का डर शायद ही लोगों में हो। लोग बेधड़क बाजारों में आवागमन कर रहे हैं। फिजीशियन डाक्टर आरके सिन्हा बताते हैं कि लोगों की थोड़ी सी लापरवाही उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि वह कहीं भी जाएं मुंह पर मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण रूप से पालन करें। जब तक इस महामारी का कोई सफल इलाज नहीं मिल जाता है, तब-तक एहतियात काफी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed