फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Bus Fire Accident Minister AK Sharma action taken three officers suspended

गाजीपुर बस हादसे में बड़ी कार्रवाई: उर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर तीन निलंबित, एक की सेवा समाप्त

Mon, 11 Mar 2024 09:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 11 Mar 2024 09:44 PM IST
सार

Ghazipur Bus Fire News: गाजीपुर बस हादसे को लेकर मंत्री एके शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने घटना को लेकर तीन को निलंबित कर दिया है। जबकि एक की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Ghazipur Bus Fire Accident Minister AK Sharma action taken three officers suspended
Ghazipur bus fire news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में एक बस के हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से बड़ा हादसा हुआ है। बस में लगी आग से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। घटना की जानकारी होने पर ऊर्जा एवं नहर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने तीन अधिकारियों को निलंबित और एक की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं बस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को हिम्मत देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंत्री शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही सख्त कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता मनीष, एसडीओ संतोष चौधरी और जेई प्रदीप कुमार राय को निलंबित और लाइनमैन नरेंद्र (संविदा कर्मी) की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता से बात की। सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाते हुए, घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सहित प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया। साथ ही मंत्री शर्मा पीड़ित परिवारों से स्वयं मिलने के लिए गाजीपुर और मऊ भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गाजीपुर के मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। जिसमें कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी थी। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी, जिसमें कुल 38 बराती बस में सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed