फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur accident: School bus hit a bike rider, one died on the spot, another injured, fled with the vehicle

Ghazipur accident: स्कूल बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल, बस चालक फरार

Fri, 27 Jan 2023 11:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 27 Jan 2023 11:19 AM IST
सार

गहमर थाना के देवल गांव निवासी शशांक सिंह उर्फ शिवम पुत्र मृत्युंजय सिंह गांव के ही स्मित सिंह पुत्र उमराव सिंह के साथ बाइक से सरस्वती पूजा की खरीदारी करके भदौरा बाजार से घर जा रहा था। अभी वह मिश्रवलिया गांव के पास ही पहुंचा था कि पीछे से आ रही स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में शशांक उर्फ शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Ghazipur accident: School bus hit a bike rider, one died on the spot, another injured, fled with the vehicle
स्कूल बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौके पर ही मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में गहमर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के पास गुरुवार की दोपहर स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

गहमर थाना के देवल गांव निवासी शशांक सिंह उर्फ शिवम (16) पुत्र मृत्युंजय सिंह गांव के ही स्मित सिंह पुत्र उमराव सिंह के साथ बाइक से सरस्वती पूजा की खरीदारी करके भदौरा बाजार से घर जा रहा था। अभी वह मिश्रवलिया गांव के पास ही पहुंचा था कि पीछे से आ रही स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में शशांक उर्फ शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा स्मित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल बस में लगभग दो दर्जन छात्र - छात्राएं बैठी हुई थीं। चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गहमर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक अपने पिता का इकलौती संतान था। घटना की सूचना घर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता मृत्युंजय सिंह ने स्कूल बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक के पिता मृत्युंजय सिंह की तहरीर पर बस को कब्जे में लेकर चालक शशिकांत कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


गांव में छाया मातम, नहीं जले चूल्हे
शशांक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी मातम छाया हुआ है। बृहस्पतिवार की शाम को गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। काफी संख्या में लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। पिता मृत्युंजय रो - रोकर बेसुध हो रहे हैं। अपने इकलौते लाडले शशांक के खोने का उन्हें बेहद दुख है। ग्रामीण उन्हें सांत्वना दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed