फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Get the bushes on both sides of the roads trimmed, fitness of school vehicles is necessary.

Ghazipur News: सड़कों के दोनों तरफ की झाड़ियों की कराएं छंटाई, स्कूल वाहनों की फिटनेस जरूरी

Thu, 16 Oct 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Get the bushes on both sides of the roads trimmed, fitness of school vehicles is necessary.
गाजीपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बुधवार को रायफल क्लब सभागार में हुई। डीएम अविनाश कुमार ने निर्देश दिया कि सड़कों के दोनों तरफ झाड़ियों की छटाई कराई जाए। हिट एंड रन केस के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित कराई जाए। हिट एंड रन के लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। डीएम ने कहा कि परिवहन विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता के लिए विद्यालयों में प्रतिमाह आयोजित अभिभावकों की बैठक में प्रचार सामग्री देकर उन्हें जागरूक किया जाए। कहा कि वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी उक्त दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाए। विद्यालयोें के प्रार्थना सभा में सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात और सहायक संभागीय अधिकारी, विद्यालय प्रबंधकों के साथ एक सप्ताह के अंदर बैठक कर विद्यालयों के सभी वाहनों के परमिट व फिटनेस की समीक्षा कर यह प्रमाण प्राप्त करेंगे कि बिना फिटनेस एवं परमिट के नवीनीकरण के कोई वाहन नहीं चल रहे हैं। निर्देश दिया कि जिन विद्यार्थियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, वह दो पहिया वाहन से नहीं आएंगे। हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यार्थी के अभिभावक को सूचित किया जाए। ई- रिक्शा वह अन्य छोटे वाहनों से आने वाले विद्यार्थी उस वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक न लाए जाए एवं उल्लंघन की दशा में अभिभावकों को सूचित किया जाए एवं विद्यार्थी के सुरक्षित विद्यालय तक आवागमन के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed