फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   gazipur news

गंगा की सहायक नदियों में बाढ़ से तबाही जारी

Fri, 20 Sep 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
gazipur news
गाजीपुर। जनपद से होकर गुजरने वाली गंगा नदी के साथ ही अन्य सहायक नदियों में उफान के कारण विभिन्न इलाकों में तबाही का मंजर जारी है। इन सहायक नदियों में गोमती, टोंस, कर्मनाशा, बेसो, मंगई, गांगी, भैसहीं, उदंती आदि शामिल हैं। इस समय इन सभी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिससे कई गांव प्रभावित हैं। इस समय गोमती, टोंस, बेसो, कर्मनाशा, मंगई आदि नदियां भी तबाही मचा रही है। तटवर्ती लोगों की सांसें टंग गई हैं। इन बाढ़ पीड़ितों को अभी तक कोई प्रशासनिक सहयोग नहीं मिला है।
विज्ञापन

टोंस नदी में बढ़ाव जारी, लोग चिंतित
ताजपुरडेहमा। गंगा के दबाव के कारण टोंस नदी में तेजी से पानी बढ़ने लगा है। इसके कारण क्षेत्र के कई गांव पानी से घिर गए हैं। लोगों की नीदें उड़ गई हैं। गोसलपुर, कुसहां, गड़ार आदि गांवों के किसानों की हजारों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं। तटवर्ती इलाके की सैकड़ों एकड़ धान, बाजरा, अरहर, हरी सब्जियां आदि बर्बाद हो गई हैं। पशुओं के चारे की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। किसान लल्लन, पारस, मुरली, सुभाष, छेदी यादव, लाल बच्चन, गिरजा, हरिहर, रामबदन आदि ने बताया कि नुकसान का आंकलन करने के लिए अब तक कोई कर्मचारी भी दिखाई नहीं दे रहा है। जिला प्रशासन सहायक नदियों से होने वाले नुकसान और तबाही से अनजान है।
विज्ञापन

कर्मनाशा भी तबाही मचाने को बेकरार
बारा। गंगा एवं कर्मनाशा नदी में उफान से तबाही का मंजर साफ दिखाई देने लगा है। नालों के रास्ते बारा गांव स्थित रौजा, रकबा मुहल्ले में बाढ़ का पानी सड़क पर चढ़ गया है। उधर कर्मनाशा के पानी से कुतुबपुर, मगरखाई , भतौरा गांवों के अनेक घर चारों तरफ से पानी से घिर चुके हैं। अगर थोड़ा और पानी बढ़ा तो कई मुहल्लों की समस्या गंभीर हो जाएगी। गांव में पानी निकासी के लिए बने नालों के रास्ते बाढ़ का पानी निचले इलाकों में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। स्थानीय गांव में जिला परिषद की सड़क पानी में डूब गई है। दूसरी ओर कर्मनाशा का पानी बारा, कुतुबपुर, मगरखाई, भतौरा, दलपतपुर स्थित खेतों में तेजी से फैलने लगा है। इस स्थिति को देखते हुए लोगों को 2016 में आई बाढ़ की याद सताने लगी है। जब गांवों में नावों की मदद लेनी पड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगई भी तबाही मचाने को अग्रसर
मुहम्मदाबाद। बलिया की ओर से गंगा के बढ़ रहे दबाव के कारण क्षेत्र से गुजर रही मगंई नदी भी जोरदार उफान मार रही है। गंगा का पानी मंगई नदी में मिल कर क्षेत्र में फैलना शुरू हो गया है। जिससे मंगई नदी के तटवर्ती गांव महेंद्र, गोड़उर, करीमुददीनपुर, राजापुर, सिलाईच, खेमपुर, हाटा, प्रधान की बरेजी आदि गांवों में फसलें जलमग्न हो रही हैं। इससे सब्जी की खेती को नुकसान पहुंच रहा है।

बेसों से घिरे दर्जनों गांव
कठवामोड़। क्षेत्र में बेसो नदी के बढ़ाव से तबाही मची हुई है। पानी दर्जनों गांव में प्रवेश कर गया है तथा अधिकतर गांव घिरे हुए हैं। शुक्रवार को भी फतेपुर अटवां, खालिसपुर बवाड़ा, नगवां नवापुरा, जल्लापुर, पकवाइनार, चौरही, चकफरीद आदि गांवों में पानी प्रवेश करता रहा। इस क्षेत्र में गंगा भी कई गांवों में घुस कर कहर बरपा रही है। शहबाजकुली, गौसपुर, फिरोजपुर, चकफरीद गांवों में पानी चढ़ रहा है जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed