{"_id":"5e00fe888ebc3e879e199ad4","slug":"gazipur-ghazipur-news-vns5012670113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की वजह से विलंबित चल रही गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की वजह से विलंबित चल रही गाड़ियां
विज्ञापन
गाजीपुर। ठंड और कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ने लगा है। हालत यह है कि घने कोहरे की वजह से अधिकतर गाड़ियां विलंब से चल रही है। जिले में औड़िहार से मऊ, औड़िहार से बलिया तथा पीडीडीयू से पटना रेलमार्ग के तहत तीन रूटों से गाड़ियां गुजरती है। मेल, एक्सप्रेस गाड़ियों के विलंब से चलने के कारण स्टेशनों पर यात्री इंतजार करने को मजबूर हैं। इधर, अलाव, रैन बसेरा आदि की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से यात्री भी ठंड से कांप रहे हैं।
घने कोहरे और ठंड की वजह से सोमवार को गाजीपुर रूट पर चलने वाली अधिकतर गाड़ियां अपने समय से विलंबित रहीं। छपरा से गाजीपुर के रास्ते वाराणसी जाने वाली अप सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे विलंब से गुजरी। छपरा से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। दोपहर बाद 1.25 बजे छपरा से गाजीपुर के रास्ते वाराणसी सिटी को जाने वाली सवारी गाड़ी शाम साढ़े छह बजे तक छपरा से नहीं खुली थी। पवन एक्सप्रेस दो घंटे, स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे तथा ज्ञानगंगा एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से गुजरी। अप की ओर जाने वाली गाड़ियों पर भी कोहरे का असर देखा गया। सद्भावना एक्सप्रेस दो घंटे, पवन पौने दो घंटे विलंब से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से गुजरी। इस दौरान ठंड में यात्री ट्रेन के इंतजार में ठिठुरते नजर आए। दिलदारनगर संवाददाता के मुताबिक, खराब मौसम और शीतलहर के चलते हावड़ा-दिल्ली मेन रूट पर चलने वाली दर्जन भर ट्रेनें अप और डाउन में घंटों विलंब से चल रही है। अप की ओर जाने वाली ट्रेनों में 12333 हावड़ा-अमृतसर मेल पांच घंटे, 12150 पुणे सुपर फास्ट एक्सप्रेस चार घंटे, 19670 उदयपुर सिटी हमसफर 31320 दो घंटे, मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल जनता एक्सप्रेस छह घंटे, 15483 सिक्किम महानंदा सात घंटे, 12505 नार्थईस्ट एक्सप्रेस दो घंटे, 12333 विभूति एक्सप्रेस चार घंटे, 13413 फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से चल रही हैं। इसी प्रकार, डाउन की ओर जाने वाली 13008 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस 2 घंटे, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 2 घंटे, 63264 पटना मेमू पैसेंजर 4 घंटे, मगध एक्सप्रेस 6 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल छह घंटे की देर से चल रही हैं। स्टेशन अधीक्षक नफीस अहमद ने बताया कि शीतलहर के चलते ट्रेनें लेटलतीफ चल रही हैं। इसी प्रकार, दुल्लहपुर में भी कृषक एक्सप्रेस एक घंटा, इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से गुजरी।