फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   GAZIPUR

भाजपा को नकारने लगी है देश की जनता

Mon, 23 Dec 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
GAZIPUR
गाजीपुर। झारखंड चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को मिली जीत पर जिले में कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। कांग्रेस की ओर से जगह-जगह मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आगे आने वाला समय पूरी तरह से कांग्रेस का है। देश की जनता भाजपा से त्रस्त हो गई है तथा उसे नकारना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कचहरी चौराहे पर झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत पर आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस और गठबंधन पर जनता ने भरोसा जताया है। भाजपा की सरकार से जनता त्रस्त है। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, डा. मारकंडेय सिंह, शफीक अहमद, रविकांत राय, संटू जैदी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष माधव कृष्ण, पंकज दुबे, सुनील साहू, सतीश उपाध्याय, लालसाहब यादव, बटुक नारायण मिश्र, राजीव सिंह, मिलिंद सिंह, चंद्रिका सिंह, अनुराग पांडेय, अखिलेश यादव, आशुतोष गुप्ता उपस्थित थे। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने झारखंड में पार्टी की जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव (पूर्वी जोन) शशांक उपाध्याय ने कहा कि झारखंड की जनता ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर विश्वास जताया है। यह जीत महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ है। सतेंद्र कुशवाहा ने कहा कि युवाओं की बेरोजगारी से त्रस्त होकर जनता ने कांग्रेस को वोट दिया। इस मौके पर अभिषेक राय, छोटू अली, संदीप कुमार यादव, रवि यादव, श्रीकुमार सिंह, आशीष शर्मा, इस्माइल अंसारी आदि उपस्थित थे। एक अन्य कार्यक्रम में दिवांशु पांडेय ने कहा कि यह पूरे देश की जीत है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष फरहान अंसारी ने कहा कि इस जीत से तय हो गया कि पूरे देश में फिर से कांग्रेस की वापसी हो रही है। इस मौके पर प्रदेश सचिव शशांक उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अंसारी, जिला सचिव संदीप यादव, विवेक कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता, रवि पांडेय, लालू यादव, अर्जुन राजभर, अतुल मिश्रा, विजेन्द्र यादव आदि कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। जमानिया संवाददाता के अनुसार कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर सोमवार को खुशी मनाई गई और मिठाई बांटी गई। ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि अब अच्छे दिन की शुरुआत झारखंड की जनता ने कांग्रेस पार्टी को जिता कर दी है। खुर्शीद सिद्दीकी ने कहा कि जनता ने हमेशा कांग्रेस की नीतियों को पसंद किया है। इस दौरान जीत पर सभी को बधाई दी है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर शशिकांत श्रीवास्तव धर्मराज सिंह मिन्हार खां नसीम अख्तर शौकत अंसारी जमाल अख्तर अख्तर अंसारी अदालत यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed