फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gas station robbed six million

पेट्रोल पंप से छह लाख की लूट

Sat, 31 Dec 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 31 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित खादी ग्राम उद्योग के पूर्व उपाध्यक्ष के पेट्रोल पंप से शनिवार की देर शाम दो बाइक सवार चार बदमाश तमंचे की मुठिया से कैशियर को घायल कर काउंटर से छह लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पंप कर्मियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी रही।
विज्ञापन



खादी ग्राम उद्योग के पूर्व उपाध्यक्ष जयकिशन साहू का जलालाबाद में पेेट्रोल पंप है। रोज की तरह आज भी पेट्रोल पंप खुला था। शाम करीब साढ़े छह बजे दो बाइकों पर सवार चार बदमाश कैश काउंटर पर पहुंचे। चारों बदमाश तमंचा लिए हुए थे। शोर मचाने पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए कैश काउंटर पर पहुंचे और वहां  कैशियर और जयकिशन के भतीजे राहुल साहू पर तमंचे की मुठिया से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश कैश काउंटर से छह लाख रुपये लेकर फरार हो गए। उनके भागते ही कर्मचारी शोर मचाने लगे। जब-तक आसपास के लोग वहां पहुंचते। तब-तक बदमाश वहां से निकल चुके थे।
विज्ञापन


कैशियर ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस      मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में  सैदपुर और भुड़कुड़ा सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि लूट की घटना हुई है। बदमाशों की पहचान करने के लिए पेट्रोल पंप पर लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी जाएगी। पहचान होने के बाद बदमाशों की धरपकड़ की जाएगी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कहा शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed