फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga worship at the collector ghat, echoed Vedic mantra

कलेक्टर घाट पर गंगा पूजन, गूंजे वैदिक मंत्र

Tue, 28 Jan 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ganga worship at the collector ghat, echoed Vedic mantra
गाजीपुर। गंगा यात्रा के दौरान शहर के कलेक्टर घाट पर सोमवार को देर रात गंगा पूजन और आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद यात्रा में शामिल लोग रात्रि विश्राम पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में किए। दूसरे दिन सुबह पुन: कलेक्टर घाट पहुंची यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत गंगा पूजन की। इसके बाद जिला मुख्यालय से रवाना हुई। गंगा यात्रा मुख्यालय से चलकर मैनपुर, ब्राह्मणपुरा, चोचकपुर, नंदगंज, पहाड़पुर, देवकली आदि विभिन्न स्थानों से होते हुए सैदपुर नगर सीमा भितरी होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची। वहां ब्लॉक मुख्यालय पर बने स्वागत द्वार पर सैकड़ों लोगों ने गंगा मां के जयघोष के साथ यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गंगा यात्रा सैदपुर भीतरी मोड़ से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची और वहां स्थापित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पास कुछ देर के लिए रुककर यात्रियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें हृदय से नमन किया। वहां से गंगा यात्रा सभा स्थल नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी शामिल हुए। शहर के कलेक्टर घाट पर मंगलवार को हुए गंगा पूजन के दौरान प्रदेश के मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अनिल राजभर मौजूद रहे। घाट पर पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रों से गंगा पूजन किया गया। इस बीच मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा। गंगा पूजन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि गंगा यात्रा के जरिए मोक्षदायनी को निर्मल और अविरल गंगा बनाने के साथ-साथ नदी के किनारे बसे शहरों, गांवों का आर्थिक विकास करने की सरकार की योजना है। उन्होंने दावा किया कि अर्थ गंगा अभियान का जल्द ही असर दिखेगा। कहा कि सरकार गंगा के निर्मलीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गंगा पूजन के दौरान गायत्री परिवार की तरफ से सुरेंद्र सिंह, राम किशोर राय, लौहर सिंह यादव, चिंतामणि राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed