फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga water started increasing again at the speed of four centimeters per hour

चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फिर बढ़ने लगा गंगा का पानी

Thu, 05 Aug 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ganga water started increasing again at the speed of four centimeters per hour
गंगा के जलस्तर में बुधवार को घटाव के बाद बृहस्पतिवार की सुबह ग्यारह बजे से फिर बढ़ाव शुरू हो गया। गंगा का जलस्तर चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है जिससे तटवर्ती गांव के लोग बाढ़ की आशंका से सहम गए हैं।
विज्ञापन

बीते कुछ दिन पहले गंगा के जलस्तर में बारह सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की जा रही थी। इसके बाद रफ्तार में कुछ कमी आई और यह बढ़ाव तीन सेमी प्रति घंटे दर्ज किया गया। बुधवार को पानी घटने लगा तो तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। अभी उन्हें यह सुकून मिले कुछ घंटे भी नहीं बीते थे कि गंगा एक बार फिर से उफनाने लगी। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे 61.330, बारह बजे 61.350, दो बजे 61.370, तीन बजे 61.470 तथा शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 61.510 मीटर तक पहुंच गया था। नदी अब खतरे के निशान से मात्र 1.595 मीटर नीचे बह रही है। जिस तरह से जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है उसको देखते हुए ग्रामीण सहमे हुए हैं। जिले में अन्य सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी है।
विज्ञापन

प्रशासन ने बाढ़ की तैयारियों को लेकर 54 मझोली और 275 बड़ी नावों समेत कुल 329 नावों को अधिग्रहित किया है। इन सभी नावों के नाविकों को चौबीसों घंटे अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। जमानिया तहसील क्षेत्र के कर्मनाशा नदी के तेरह तथा गंगा किनारे 35 जगहों को नावों के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed