{"_id":"66ecaa09ae9519b26708ac44","slug":"ganga-water-decreased-by-12-cm-in-24-hours-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-120707-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 24 घंटे में 12 सेमी घटा गंगा का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 24 घंटे में 12 सेमी घटा गंगा का पानी
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा के घटने की रफ्तार बृहस्पतिवार को कुछ धीमी हुई। बुधवार को गंगा का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा था। लेकिन बृहस्पतिवार को दो घंटे पर एक सेमी की रफ्तार से जलस्तर घट रहा था। 24 घंटे में करीब 12 सेमी गंगा का पानी घटा है। हालांकि जनपद के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरा है। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 63.510 व शाम चार बजे 63.480 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित रेवतीपुर इलाके के विभिन्न गांवों हसनपुरा, नगदीलपुर, अठहठा, वीरऊपुर, लखीमपुर, दुल्लहपुर, रामपुर के लोग नाव के जरिए अपनी दिनचर्या को पटरी पर लाने का प्रयास करते हुए दिख रहे हैं। ग्वाल नाव पर दूध का कैन रखकर ग्राहकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, तो पशु पालक चारे संग नजर आ रहे हैं। हर किसी की जिंदगी का पतवार नाव बन चुकी है, क्योंकि सड़कें बाढ़ के पानी में डूब चुकी हैं। औड़िहार:सैदपुर तहसील क्षेत्र की दोनों नदियाें गंगा और गोमती का जल स्तर नीचे खिसकने से तटवर्ती इलाकों के लोगों चैन की सांस ले रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाके में पानी कम होने के बाद कीचड़, गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो गया है।
बच्चों के लिए दूध व पशुओं के लिए चारे की हो व्यवस्था : रविंद्र जायसवाल
गाजीपुर। स्टांप व न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल बृहस्पतिवार को बाढ़ शरणालय बने नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांव हसनपुरा, विरऊपुर व रेवतीपुर के 35 परिवारों में राहत सामग्री वितरित की। मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है। भोजन, रहने व दवाइयों की कमी कतई नहीं होने दी जाएगी। निर्देश दिया कि छोटे बच्चों को दूध व पशुओं के लिए चारा, पानी व टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, रेवतीपुर क्षेत्र के हसनपुरा गांव के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को सेवराई उपजिलाधिकारी संजय यादव की ओर से सूचना दी गई कि कामख्या मंदिर के पास स्टांप व न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल राहत सामग्री का वितरण करेंगे। इसके बाद बताया गया कि प्रोटोकाल बदल गया है। उनका कार्यक्रम बाढ़ शरणालय नेहरू विद्यापीठ इंटर काॅलेज रेवतीपुर में है। जो ग्रामीण कामख्या धाम पहुंच गए थे, उन्हें रेवतीपुर आना पड़ा।
कटान क्षेत्रों में किया जाए पौधरोपण
स्टांप व न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने गृह लोक निर्माण विभाग में जनपदस्तरीय अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने विकास कार्यों व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों से जनपद में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। निर्देश दिया कि राहत सामग्री को लेकर मेडिकल टीमें अलर्ट रहे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जाए। कटान क्षेत्रों में कटान रोधक पौधरोपण किया जाए।
विज्ञापन
लबालब भरा भांगड़ नाला
भांवरकोल। बाढ़ से धर्मपुर-फिरोजपुर के पास स्थित दोनों भांगड़ नाले लबालब भरे हैं। नालों के दोनों ओर टमाटर, मिर्च, तिल, बाजरा की फसल बोई गई है। वहीं कटान से शेरपुर मौजा में तीन बीघा भूमि कटान के कारण गंगा में समा गई।
देवढ़ी गांव तक पहुंचा बाढ़ का पानी, संपर्क मार्ग डूबा
जमानिया। कर्मनाशा नदी का जलस्तर दोपहर में अचानक बढ़ने से तटवर्ती गांव गायघाट, धुस्का बाढ़ से घिर गए। पानी देवढ़ी गांव तक पहुंच गया है। जबुरना, घरोहिया, रोहुणा, घरोहिया के खेतों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। गायघाट का संपर्क मार्ग डूब गया है। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कत हो रही है। धुस्का गांव में मुसहर बस्ती सहित नदी किनारे मल्लाह बस्ती पूरी तरह से बाढ़ के चपेट में आ गई है। प्रभावित लोगों ने गृहस्थी का सामान व पशुओं को लेकर प्राथमिक विद्यालय में शरण ली है।
स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व: रवींद्र जायसवाल
गाजीपुर। जनपद में दो अक्तूबर तक चलाए जाने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद के प्रभारी मंत्री और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने रेवतीपुर रामलीला मैदान में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व हैं, इसी अवधारणा को प्रारंभ करते हुए 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान में अपनी साझीदारी देकर अभियान को सफल बनाए। उन्होंने उपस्थित नागरिकों व सफाई कार्मिकों का आह्वान करते हुए कहा कि इस अभियान में शामिल होकर जनपद को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम के साथ ही 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक स्वच्छता अभियान व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, एडीएम दिनेश कुमार, एसडीएम संजय यादव,डीपीआरओ अंशुल मौर्य आदि उपस्थित थे।