फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga came close to the red mark

लाल निशान के करीब पहुंची गंगा

Fri, 31 Jul 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 31 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ganga came close to the red mark
गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि जारी रही। शाम में गंगा का जलस्तर 61.690 मीटर दर्ज किया गया जबकि खतरे का निशान 63.105 मीटर है। वहीं दूसरी तरफ गंगा में बढ़ाव को
विज्ञापन


देख मुहम्मदाबाद, जमानिया, करंडा और सैदपुर के तटवर्ती इलाकों के लोगों में दहशत है। गंगा के किनारे की अधिकतर फसल डूब चुकी है। लोग परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


गंगा के जलस्तर में शुक्रवार की देर शाम बढ़ाव जारी रहा। वहीं जलस्तर बढ़ने की रफ्तार सुबह 6 बजे से 1 सेमी प्रतिघंटा दर्ज किया गया। जिसका क्रम देर रात तक चलता रहा। दो दिनों से लगातार बढ़ रहे जलस्तर का
विज्ञापन
विज्ञापन


 रफ्तार 6 सेमी प्रतिघंटा बना हुआ था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 61.690 मीटर दर्ज किया गया। शुक्रवार की देर शाम के आंकड़ों के हिसाब से गंगा खतरे के निशान से 1.415 मीटर नीचे बह रही थी।

बढ़ाव जारी रहने के चलते मुहम्मदाबाद तहसील के गौसपुर, सुल्तानपुर, हरिहरपुर, तिवारीपुर, बच्छलपुर, सेमरा, शेरपुर और वीरपुर गांव के लोग बाढ़ की आशंका से चिंतित हो गए हैं। वहीं गंगा के किनारे शहर के सटे हुए क्षेत्रों के


 खेतों में गंगा का पानी घुस गया है। जिससे किसानों की फसल डूब गई है। अगर गंगा का बढ़ाव इसी तरह से जारी रहा तो बहुत जल्द गंगा का पानी शहर सहित जिले के कई तटवर्ती इलाकों में घुस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed