{"_id":"64fb5e29d35cd5c1c5072566","slug":"gang-rape-of-teenage-girl-ghazipur-news-c-20-vns1017-354062-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
पुलिस चौकी भीमापार के एक गांव में बृहस्पतिवार की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद चारों किशोरों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। गांव में बृहस्पतिवार की रात कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी भी महिलाओं के साथ गई थी। पीड़िता के पिता के मुताबिक, रात 12 बजे के करीब बालिका अन्य लोगों के साथ कार्यक्रम देखने के बाद लौट रही थी। लेकिन, रास्ते में चार किशोर उसे खींच कर सुनसान जगह लेकर चले गए। चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद वे उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। साथ ही चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पीड़िता को अस्पताल भेजा। सैदपुर कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।- ओमवीर सिंह, एसपी