{"_id":"58a899994f1c1b5833d89445","slug":"gahmar-attacked-the-police-station-arson","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमर थाने पर हमला, आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमर थाने पर हमला, आगजनी
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
गहमर थाने पर हमला, आगजनी
थाने के पास शनिवार की शाम गड्ढे में ट्रक पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई। थाने से महज सौ मीटर दूर हुई दुर्घटना में मौके पर पुलिस के पौन घंटे बाद पहुंचने से गुस्साए ग्रामीणों ने गहमर थाना के बाहर खड़ी यूपी-100 की गाड़ी, तीन ट्रक, तीन बाइक आैर एक पिकअप को आग के हवाले कर दिया। थाने के अंदर घुसकर वहां रखे कंप्यूटर, बाइक और मेज-कुर्सी को बाहर निकालकर फूंक दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और थाने में घुसकर पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
ग्रामीणों का गुस्सा देखकर पुलिस वाले भाग खड़े हुए। डेढ़ घंटे बाद जिलाधिकारी, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों को खदेड़कर ढाई घंटे बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। देर रात तक ट्रक के नीचे से एक बच्चे के शव और तीन को घायल अवस्था में निकाल लिया गया।
धान की भूसी लादकर बिहार से जिला मुख्यालय जा रहा ट्रक गहमर यूनियन बैंक के पास गड्ढे में पलट गया। जिससे वहां से बाइक से दो बच्चों राजकुमार और प्रियंका को लेकर जा रहा खरवार निवासी सोनू ट्रक के नीचे दब गया। इसके अलावा पैदल जा रहा इरशाद अहमद भी ट्रक के नीचे दब गया। ट्रक पलटने की सूचना के बाद भी देर तक पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीण आग बबूला हो उठे। गांव वालों ने वहां खड़े ट्रकों में पहले तोड़फोड़ की।