{"_id":"4ca514c10db87229c98be472f982fb12","slug":"free-instant-skton-troisaikil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शक्तों को मिली ट्राइसाइकल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शक्तों को मिली ट्राइसाइकल
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकलांग जन विकास विभाग की ओर से मंगलवार को विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अशोक चंद्र ने नि:शक्तों में ट्राइसाइकल, व्हील चेयर और बैसाखी वितरित की।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नि:शक्त जनों का सम्मान होना चाहिए। इसके लिए प्रदेश सरकार ने नि:शक्तजनों के आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए विशेष योजनाएं लागू की
हैं। नि:शक्तों के उत्थान में समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा अन्य संस्थाओं को भी आगे आना होगा। जिला विकलांगजन विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि जनपद में 15472 लोगों को विकलांग पेंशन दी जा रही
विज्ञापन
है। 12 लोगों को शादी अनुदान दिया गया है। स्वरोजगार के लिए विकलांगों को 10 हजार एवं 20 हजार रुपये का ऋण प्रदान किया जाता है। कुष्ठ से प्रभावित लोगों को 2500 रुपये प्रतिमाह पेंशन की सुविधा दी गयी है। 55 लोगों
का कुष्ठावस्था का विकलांग प्रमाण पत्र बना है। इस अवसर पर 90 ट्राई साइकल, 5 व्हील चेयर, 10 बैसाखी बड़ी एवं 10 बैसाखी छोटी तथा पांच कान की मशीन का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक, समर्पण संस्था की सविता सिंह, समाजसेवी शकुंतला राय उपस्थित थे।