{"_id":"642c6c25272de8350b04bc76","slug":"fraudsters-stole-rs-4300-from-businessmans-account-ghazipur-news-c-20-1-138434-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जालसाजों ने व्यवसायी के खाते से उड़ाए 4300 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जालसाजों ने व्यवसायी के खाते से उड़ाए 4300 रुपये
विज्ञापन
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में मंगलवार को एक व्यवसायी के खाते से जालसाजों ने 4300 रुपया उड़ा लिए। इसकी जानकारी खाताधारक को उसके मोबाइल पर मैसेज आने के बाद हुई। खाताधारक ने इसकी शिकायत बैंक से की लेकिन निवारण करने के बजाए बैंक प्रबंधन ने उसे लौटा दिया। पीड़ित ने रेवतीपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी है। गांव निवासी और इलेक्ट्रिक पार्टस के व्यवसायी अरविंद पांडेय ने बताया कि वह उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 4300 रुपये निकाल लिए गए हैं। जब वह बैंक में गए तो प्रबंधन ने किसी प्रकार से सहायता नहीं की। इसपर उन्होंने थाने जाकर तहरीर दी।
आनलाइन जालसाजी के मामले जिले में बढ़ते जा रहे हैं। पिछले माह में भी तीन लोगों के खाते से करीब तीस हजार रुपये आनलाइन आधार के जरिए अज्ञात के द्वारा निकाल लिया गया था। इस संबंध में यूबीआई के शाखा प्रबंधक लोकदर्शी कांत ने बताया कि इसकी छानबीन की जा रही है। जानकारी आलाधिकारियों को दे दी गई है। रेवतीपुर थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।