फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fourteen hundred and cleared the way for the salaries of teachers

चौदह सौ शिक्षकों के वेतन का रास्ता साफ

Mon, 06 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fourteen hundred and cleared the way for the salaries of teachers
फैसला लिया गया कि विषयवार अध्यापकों को पर्सनल समन भेजे जाएंगे। - फोटो : Demo pic
जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रशिक्षु शिक्षकों की डिग्रियों के सत्यापन के बाद अब तक चौदह सौ शिक्षकों को वेतन देने का रास्ता साफ हो गया है। इनमें से साढ़े सात सौ शिक्षकों को मई माह से भुगतान किया जा रहा है जबकि साढ़े छह सौ प्रशिक्षु शिक्षकों को जून माह का वेतन देने के लिए चार जून को आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों की कुल 24 सौ सीटें हैं।

इनमें से करीब 19 सौ सीटों पर प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। डेढ़ सौ शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विभाग की तरफ से प्रत्येक प्रशिक्षु शिक्षकों की चार डिग्रियों का सत्यापन करने के लिए संबंधित बोर्डों एवं विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा गया था।इसमें से 14 सौ प्रशिक्षु शिक्षकों के कम से कम दो एवं सभी चार डिग्रियों के सत्यापन प्राप्त हुए हैं। उन्हें वेतन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


जबकि जिन प्रशिक्षु शिक्षकों की दो से कम डिग्रियों का सत्यापन प्राप्त हुआ है उन्हें अभी वेतन जारी नहीं किया गया है। जिले में पांच सौ प्रशिक्षु शिक्षक ऐसे हैं जिनकी डिग्रियों का सत्यापन अभी प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे शिक्षकों को अभी कुछ और महीने वेतन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। जिन प्रशिक्षु शिक्षकों को वेतन जारी किया गया है उनके बकाए एरियर का भुगतान उनके जीपीएफ में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिले में डेढ़ सौ प्रशिक्षु शिक्षक अभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दो से तीन महीने बाद जब इनका छह महीने का प्रशिक्षण पूरा होगा तो उनकी परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। उसमें उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर विद्यालयों पर कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed