फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Karampur-A wins sub-junior hockey tournament

Ghazipur News: करमपुर-ए ने जीता सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का खिताब

Sun, 30 Aug 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Karampur-A wins sub-junior hockey tournament
करमपुर के मेघबरन सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता की विज
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय सब जूनियर बालकोंं की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन ओलंपियन राजकुमार पाल ने किया। फाइनल में करमपुर-ए की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में करमपुर के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और गाजीपुर की टीम को कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में भुजहुआ ने करमपुर-बी को 5-3 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में गाजीपुर-बी ने सादात को 1-0 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में गाजीपुर ने भुजहुआ को 1-0 से हराया, जबकि चौथे मैच में करमपुर-ए ने गाजीपुर-बी को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अनिकेत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद, विजय सिंह, रामलाल प्रजापति, आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख अजीत, विभाग कार्यवाह नागेंद्र और जिला प्रचारक गौरव उपस्थित थे।

करमपुर के मेघबरन सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता की विज

करमपुर के मेघबरन सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता की विज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed