{"_id":"681fa9969ab4356ae405694e","slug":"four-tractors-carrying-wheat-to-bihar-were-caught-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-132415-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गेहूं लादकर बिहार जा रहे चार ट्रैक्टर पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गेहूं लादकर बिहार जा रहे चार ट्रैक्टर पकड़े गए
विज्ञापन
जमानिया। ढेवढी गांव में कर्मनाशा नदी पर बिहार को जोड़ने वाले पुल के पास से शनिवार को सुबह राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाए जा रहे गेहूं लदे चार ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। टीम ने सभी ट्रैक्टरों को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के निर्देश पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम बनाई गई है। यह टीम बिहार सीमा पर अवैध खाद्यान्न परिवहन पर नजर रख रही थी। इसी दौरान टीम को ग्रामीणों से सूचना मिली कि व्यापारी एवं बिचौलिए किसानों से गेहूं खरीदकर अवैध रूप से ट्रैक्टर पर लादकर बिहार ले जा रहे हैं। राजस्व टीम ढेवढी गांव में घेराबंदी कर चारों ट्रैक्टरों को रोका। जांच में ट्रैक्टरों में गेहूं लदा पाया गया, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। टीम में बिहार ले जाने के कागजात मांगे। न दिखाने पर ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि चारों ट्रैक्टरों को कोतवाली पुलिस को सौंप कर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार‚ अरुण कुमार सिंह‚ दीनदयाल शर्मा आदि शामिल रहे।