फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four smugglers arrested in police custody, 13 cases of liquor recovered

पुलिस के हत्थे चढ़े चार तस्कर, 13 पेटी शराब बरामद

Wed, 01 Jul 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested in police custody, 13 cases of liquor recovered
कामयाबी: शराब के साथ पकड़े गए तस्करों को गिरफ्तार कर ले जाती जमानिया पुलिस। - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ढेवड़ी गांव स्थित नहर पुलिया के पास मंगलवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 13 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर 315 बोर का दो तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपितों का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता व राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ढेवड़ी गांव नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइक पर चार संदिग्ध दिखाई पड़े। पुलिस टीम को देखकर बाइक घूमाकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके सभी तस्करों को धर-दबोचा। उनके पास मौजूद बोरे की तलाशी लेने पर 13 पेटी अंग्रेजी शराब व 24 केन बियर के अलावा दो तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में अंतु सिंह यादव, निवासी अकोही, पिंटू राम, निवासी लुपुरवा, सत्यम सिंह, निवासी लुपुरवा, पूर्णवासी राम, निवासी लुपुरवा हैं। चारों थाना मोहनियां जनपद कैमुर बिहार के रहने वाले हैं। इस बारे में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि शराब तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हत्थे चढ़े चारों तस्करों का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed