फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four shops theft of thousands

चार दूकानों से हजारों की चोरी

Thu, 20 Aug 2015 12:25 AM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 20 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four shops theft of thousands
थाना क्षेत्र के पानी टंकी तिराहे पर मंगलवार की रात चोरों ने चार दूकानों को छत का टीनशेड हटाकर खंगाला। इस दौरान तीन हजार नकदी सहित हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर थाना में दी।
विज्ञापन


पानी टंकी तिराहे पर महेंद्र यादव की मेडिकल, सानेद आलम की जूता-चप्पल, चंदन मद्धेशिया की किराना, पंकज मौर्या की हार्डवेयर की दूकान है। रोज की तरह ये सभी मंगलवार की रात भी दूकान बंद घर चले गए। देर चोरों ने बारी-बारी से सभी
विज्ञापन


दूकानों का टीनशेड हटाकर अंदर घुसे और दूकानों में रखा तीन हजार नकद, पांच हजार का रिचार्ज कूपन, 12 हजार का जूता-चप्पल उठा ले गए। आज सुबह जब दूकानदारों ने अपनी दूकानें खोली तो हटा टीनशेड देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच-पड़ताल किया तो पता चला की सामान गायब है। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एक ही रात चार दूकानों में चोरी होने पर दूकानदारों में भय व्याप्त हो गया। घटना से गुस्साएं लोग आपस में यह चर्चा करते रहे कि


पुलिस की निष्क्रियता से चोरों का हौसला बुलंद है। यही कारण है कि एक तरफ जहां पुलिस रात में गश्त करने के बजाय चैन की नींद सो रही है, वहीं चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का यही रवैया रहा तो खूद

अपने जान और माल की सुरक्षा करने को विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed