फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four miscreants who robbed magic were caught

मैजिक लूटने वाले चार बदमाश पकड़े गए

Wed, 27 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants who robbed magic were caught
भांवरकोल थाना क्षेत्र के कोटवा- लठ्ठूडीह मार्ग स्थित बसनिया चट्टी के पास से पुलिस टीम ने मंगलवार की रात करीब एक माह पूर्व लूटी गई टाटा मैजिक, दो तमंचा, चार कारतूस, लूट की घटना में प्रयुक्त बोलेरो और चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि चालक अनवर अली मुहम्मदाबाद से आम व्यापारी हदिश राईनी का आम लादकर बिहार जा रहा था। इसी बीच सहरमाडीह के पास वाहन सवार बदमाशों ने अनवर को धक्का देकर आम लदी मैजिक लेकर भरौली, फेफना की ओर फरार हो गए। इस मामले में चालक अनवर अली ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर अज्ञात वाहन सवार बदमाशों के खिलाफ मैजिक वाहन सहित उस पर लदे आम के लूट का मामला पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन

इस संबंध मे थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मच्छटी चौकी प्रभारी ओमकार तिवारी के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे। मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कोटवा लठ्ठूडीह मार्ग पर बसनिया चट्टी के पास में लूट के वाहन के साथ वाहन सवार बदमाश बिहार जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस बसनिया पहुंची। वहां लठ्ठूडीह की ओर से रात में करीब डेढ़ बजे दो वाहन आते दिखे। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी लेने पर बोलेरो में बैठे बदमाश धनंजय और दीपक के पास दो तमंचा और चार कारतूस बरामद हुआ। बाद में पुलिस सभी को थाने लेकर आई । थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मामले पंजीकृत है। गिरफ्तार बदमाश धनंजय यादव निवासी महुली थाना कासिमाबाद, मनीष गौंड़ निवासी देवली थाना कासिमाबाद, दीपक बिन्द निवासी सकरा कोतवाली गाजीपुर, मयंक दूबे उफं गोलू ग्राम मुड़वल थाना नंन्दगंज का रहने वाले है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट की घटना में प्रयुक्त बोलेरो को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed