फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four days passed... Paddy was not purchased at any center.

चार दिन बीते... िकसी भी केंद्र पर नहीं हुई छंटाक भर धान की खरीद

Fri, 04 Nov 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four days passed... Paddy was not purchased at any center.
गाजीपुर। जिले में धान की खरीद पहली नवंबर से निर्धारित है लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी किसी केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हुई है। इसके पीछे धान की आवक न होने को कारण बताया जा रहा है। हालांकि किसान अपने नजदीकी केंद्रों पर संपर्क कर रहे हैं। अगले सप्ताह से खरीद शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले को इस वर्ष दो लाख 15 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 106 केंद्र खुले हैं। जल्द ही कुछ और केंद्र खोले जाएंगे। पहली नवंबर से 28 फरवरी तक धान खरीद की अवधि निश्चित की गई है। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी केंद्र पर छटांक भर भी बोहनी नहीं हुई है। धान की बिक्री के लिए अब तक लगभग दस हजार किसानों की तरफ से पंजीकरण कराया गया है जबकि ढाई हजार का सत्यापन हो चुका है। वह बिक्री के लिए आसपास के केंद्रों पर जाकर संपर्क कर रहे हैं। मरदह संवाददाता के अनुसार खाद्य विपणन अधिकारी प्रेमनारायण यादव ने बताया कि विकासखंड क्षेत्र में कबीरपुर एवं हैदरगंज में केंद्र खुला है। धान की मड़ाई में अभी समय है जिससे किसान अभी क्रय केंद्र पर नहीं पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बीरबलपुर में नया क्रय केंद्र खुलना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

केंद्रों पर धान की आवक नहीं हो रही है। आवक होते ही खरीद शुरू हो जाएगी- रतन कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
किसान नेताओं में नाराजगी
पिछले वर्ष धान खरीद का प्रति एकड़ जो मानक था उसको घटाकर आधा कर दिया गया है। इससे किसानों में काफी निराशा है। अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अवध के जिलों से क्रय केंद्रों पर किसानों के धान न खरीद होने और 1300-1400 रुपये में धान बेचने की रिपोर्ट आ रही है। तमाम सवालों के साथ धान खरीद के मुद्दे पर 26 नवंबर को लखनऊ में किसान संगठनों का राजभवन मार्च है। - ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय किसान महासभा
विज्ञापन
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र अभी तक चालू नहीं होने की सूचना मिल रही है। इसके लिए जल्द से जल्द जिलाधिकारी से मिलकर वार्ता की जाएगी। अभी नाममात्र किसानों की धान मड़ाई हुई है। जैसे ही इसमें वृद्धि होगी क्रय केंद्र पर खरीदारी तेज होगी- धनंजय चौबे, जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा

सैकड़ों किसान आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं लेकिन मरदह क्षेत्र में धान क्रय केंद्र का अभी तक न खुलना चिंता का विषय बना हुआ है। - जनार्दन राम, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed