फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   four accused arrested in matter of beating

मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 12 May 2020 04:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
four accused arrested in matter of beating
सुहवल गांव में दो वर्गो के बीच हुई मारपीट के दूसरे दिन तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के महादेवा सब्जी मंडी में रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक पक्ष से छह नामजद और पांच अज्ञात तथा दूसरे पक्ष से छह नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि सुहवल क्षेत्र के महादेवा सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह करीब सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के युवकों के द्वारा दूसरे पक्ष के युवक पर चाकुओं से हमला कर एवं उसके साथ खड़े एक अन्य युवक को मारपीट कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने घेरकर हमलावरों को पकड़ लिया और उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया था। तनाव को देखते हुए गांव के मुख्य मार्गों को सील करने के साथ ही बड़ी मात्रा में पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि चाकूबाजी में घायल नागा उर्फ अमित पटेल के भाई की तहरीर पर एक समुदाय के छह नामजद एवं पांच अज्ञात तथा दूसरे समुदाय के घायल छोटक के परिजनों की तहरीर पर छह नामजद एवं कई अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। मंगलवार की सुबह मुख्य दो आरोपियों सहित चार लोगों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उनका चालान कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed